Minority Scholarship
अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजनाऐं
इस श्रेणी में सम्मिलित जातियाँ: मुस्लिम,सिक्ख, ईसाई, पारसी, बौद्ध तथा जैन
योजना का नाम | योग्यता मानदण्ड |
MCM – मेरिट - सह - साधन छात्रवृत्ति योजना |
1. 50 प्रतिशत से कम अंक नहीं होने चाहिए तथा किसी भी विषय में पूरक (Back) न हो। 2. कम से कम 12वीं पास हो। 3. अभिभावक की वार्षिक आय 2.50 लाख रु. से अधिक नहीं होनी चाहिए। |
PMS– मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना |
1. 50 प्रतिशत से कम अंक नहीं होने चाहिए तथा किसी भी विषय में पूरक (Back) न हो। 2. कम से कम 10वीं पास हो। 3. अभिभावक की वार्षिक आय 2.00 लाख रु. से अधिक नहीं होनी चाहिए। |
छात्रवृत्ति राशि
मेरिट - सह - साधन छात्रवृत्ति योजना (MCM)
शुल्क/भत्ता | हाॅस्टल में रहने वालो के लिए दर | दिवास्काॅलरो के लिए दर |
पाठ्यक्रम शुल्क | 20,000 रु. प्रतिवर्ष या वास्तविक जो भी कम हो | 20,000 रु. प्रतिवर्ष या वास्तविक जो भी कम हो |
अनुरक्षण भत्ता (केवल 10 माह के लिए) | 10,000 रु. प्रतिवर्ष (1000 रु. प्रति माह) | 5,000 रु. प्रतिवर्ष (500 रु. प्रति माह) |
मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना (PMS)
पाठ्यक्रम/ शिक्षण/ प्रवेश शुल्क | ||
मद /पाठ्यक्रम | होस्टलवासी | दिवास्काॅलर |
तकनीकी तथा व्यवसायिक पाठ्यक्रम | वास्तविक, अधिकतम 10,000 रु. प्रतिवर्ष | वास्तविक,अधिकतम 10,000 रु. प्रतिवर्ष |
स्नातक और स्नातकोत्तर के लिए | वास्तविक, अधिकतम 3,000 रु. प्रतिवर्ष | वास्तविक, अधिकतम 3,000 रु. प्रतिवर्ष |
अनुरक्षण भत्ता | ||
तकनीकी तथा व्यवसायिक पाठ्यक्रम | 380 रु. प्रतिमास | 230 रु. प्रतिमास |
स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को छोडकर अन्य पाठ्यक्रम | 570 रु. प्रतिमास | 300 रु. प्रतिमास |
छात्रवृत्ति के लिए योग्य विषय
मेरिट-सह-साधन छात्रवृति योजना - इसके अन्तर्गत सभी तकनीकी तथा व्यवसायिक पाठ्यक्रम शामिल है( जैसे बी.टेक, एम.टेक, बी- फार्मेसी, एम. फार्मेसी,एम.बी.ए.,एम.सी.ए.,एम.टी.एच.एम.)
मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना - इसके अन्तर्गत सभी गैर-तकनीकी पाठ्यक्रम शामिल है( जैसे बी.ए.,एम.ए.,बी.काॅम., एम.काॅम., बी.एस.सी., एम.एस.सी., बी.सी.ए., एम.सी.ए., बी.बी.ए., बी.बी.एम.,एम.एस.डबल्यू., पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक, पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातकोत्तर, फैशन टेक्नोलाॅजी, होटल प्रबंधन,टेक्सटाईल, फायर एण्ड सेफ्टी, योगा, पी.जी.डी.सी.ए., एल-एल-बी-, एल-एल-एम- तथा सभी डिप्लोमा पाठ्यक्रम जैसे - पत्रकारिता एवं जनसंचार मे डिप्लोमा, फार्मेसी मे डिप्लोमा, योगा मे डिप्लोमा, फायर एण्ड सेफ्टी, होटल प्रबंधन,इन्टीरियर डिजाइनिंग फैशन टेक्नोलाॅजी टेक्सटाईल )
आवश्यक दस्तावेज
• अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र
• आय प्रमाण पत्र
• फीस रसीद की मूल प्रति
• एक फोटो
• अन्तिम वर्ष की उत्तीर्ण अंक तालिका
• मूल निवास प्रमाण पत्र
• आधार कार्ड /भामाशाह कार्ड /नामांकन कार्ड
• बैंक पासबुक की प्रति
• यदि बी.पी.एल कार्ड है तो उसकी प्रति
• यदि गोद लिया हुआ है तो संरक्षक की आय का प्रमाणपत्र तथा अभिग्रहण (गोद लेने के ) कागजात
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें